Write Your First HTML Document in Hindi.
HTML से अपना पहला Web Page बनाना
HTML से Webpage बनाना बहुत ही आसान है. आप सिर्फ Basic HTML Tags का उपयोग करके Webpage Create कर सकते है. Webpage के साथ-साथ HTML से Website बनाना भी सरल है.
इस Tutorial में हम आपको HTML से Webpage बनाने की पूरी जानकारी देंगे. आप हमारे साथ HTML से अपना पहला HTML Document Create करेंगे.
HTML से First Webpage बनाने का तरीका
Step: 1 एक Text Editor Open कीजिए
अपना First HTML Webpage बनाने के लिए सबसे पहले तो एक Simple Text Editor को Open कीजिए. इसके लिए आप Notepad का उपयोग कर सकते है. Notepad शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा टूल है.
Step: 2 HTML Code लिखिए
Notepad को Open करने के बाद आपको इसमें कुछ HTML लिखनी है. आप नीचे लिखे HTML Program को अपने नोटपैड में Copy कर सकते है. या फिर इस HTML Program को Keyboard की मदद से लिख सकते है.
इस Example में हमने एक HTML Document के सामान्य Structure में काम आने वाले Tags को Use किया है. आप एक HTML Document Skeleton के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे इस Lesson को पढ सकते है. इस Lesson का URL नीचे दिया गया है
.
Example को समझिए
<!DOCTYPE html> HTML Tag Document को Define करता है.
<html> Tag एक HTML Document का मुख्य Tag होता है. जिसके अंदर सारी HTML को लिखा जाता है.
<body> Tag में एक HTML Document का Visible Part लिखा जाता है. जो हिस्सा हमे एक Webpage में दिखाई देता है. उसे Body Tag के अंदर ही लिखा जाता है.
<h1> Tag का उपयोग Heading बनाने के लिए किया जाता है. HTML में h1 से h6 तक की Heading होती है.
<p> Tag का उपयोग HTML Document में Paragraph लिखने के लिए किया जाता है.
Step: 3 HTML File को Save कीजिए
ऊपर जो आपने HTML लिखि है. उसको अब अपने Computer में Save कीजिए. HTML File को Save करना इतना ही आसान है जितना कि अन्य फाईल को Save करना. यदि आपको HTML File को Save करना नही आता है. तो आप नीचे बताए गए Tutorial को जरूर पढीए. इस Tutorial में हमने एक HTML Document को ठीक प्रकार से Save करने के बारे में बताया है.
HTML File को Save करने के लिए File पर जाए. इसके बाद Save पर जाए. या फिर की-बोर्ड सेे Ctrl + S दबाएं. अब आपके सामने एक SaveAs Dialog Box खुलेगा. यहाँ अपनी फाईल का नाम लिखे. नीचे चित्र देंखे. जैसे; firstwebpage.html, Encoding में UTF-8 चुने. और इसके बाद Save बटन पर क्लिक कीजिए.
<!DOCTYPE html>
<html>
<body><h1>My First Heading</h1><p>My first paragraph.</p>
<html>
<body><h1>My First Heading</h1><p>My first paragraph.</p>
</body>
</html>
</html>



0 Comments